Breaking News

मुख्यमंत्री ने 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को दिए एक-एक लाख रूपए के चेक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास  पहुंचने लगे। प्रदेश के सभी अंचलों से आए लोगों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि का चेक, शॉल व गिफ्ट पैक भेंट किया। निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत दी गई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य व दुर्घटना मृत्यु पर एक लाख रूपए और स्थायी दिव्यांगता होने पर 50 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व में मण्डल द्वारा निर्माणी श्रमिकों की मृत्यु पर विश्वकर्मा योजना के तहत मात्र 30 हजार रूपए देने का प्रावधान था, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद एक जनवरी 2019 से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रायपुर में पंजीकृत 50 दिवंगत निर्माण श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए के मान से कुल 50 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!