Breaking News

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके सहित केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फोन कर बधाई दी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल अनसुइया उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने फोन कर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब 

मुख्यमंत्री बघेल को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, अंबिका सिंहदेव, शकुंतला साहू, चंद्रदेव राय, द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, शिशुपाल सौरी, विकास उपाध्याय, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, विधायक, मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अरूण वोरा, अमितेश शुक्ल, वृहस्पत सिंह, डॉ. विनय जायसवाल, मोहित राम केरकेट्टा, डॉ. के.के. ध्रुव, रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, संगीता सिन्हा, अनिता योगेन्द्र शर्मा, छन्नी साहू,  ममता चंद्राकर, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, रूचिर गर्ग, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने जन्मदिन की दी बधाई-शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी, संघ के सदस्य विपुल गुप्ता, कीर्तिमान सिंह राठौर, लिंगराज सिदार, मनीष साहू, अनुभव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन के सांकरा में आयोजित 60 वें जन्म दिवस के कार्यक्रम में जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

Check Also

राहुल का सवाल –  गैस, पेट्रोल और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सड़क पर आंदोलन करेंगी स्मृति ईरानी ?

THE CG NEWS दुर्ग। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!