Breaking News

विज्ञापन बोर्ड का प्रकाशन शुल्क जमा करने निगम ने एडवरटाइजर्स को जारी किया अंतिम नोटिस : लाखों रुपए की है बकायेदारी : होगी कुर्की की कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ भिलाई के तीन एडवरटाइजर्स को विज्ञापन बोर्ड प्रकाशन शुल्क जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी की गई है। 12 अक्टूबर 2020 से 11 अक्टूबर 2021 तक विज्ञापन बोर्ड का लाखों रुपए प्रकाशन शुल्क एडवरटाइजर्स ने जमा नहीं किया है। 11 अगस्त 2021 को एडवरटाइजर की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक विज्ञापन बोर्ड की प्रकाशन शुल्क की राशि एडवरटाइजर्स द्वारा जमा नहीं की है। शुल्क जमा करने 3 फरवरी और 1 जून को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन राशि जमा नहीं की गई। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने अंतिम नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के मुताबिक मेसर्स सुमंगल एडवरटाइजर्स गजानंद मंदिर के पास आर्य नगर दुर्ग के 83 होर्डिंग/बोर्ड (जुनवानी एमआर 9 से डीपीएस अवंती बाई चौक तक) होर्डिंग बोर्ड की राशि 6,62,966 रुपए और (अवंती बाई चौक के आगे से एमआर 10 रुंगटा कॉलेज तक) 20 होर्डिंग/बोर्ड की राशि 1,02,497 रुपए, मेसर्स जी.जे. एडवरटाइजर्स नेहरू नगर भिलाई के 94 होर्डिंग/बोर्ड (नेहरू नगर ईसाई कब्रिस्तान से सुपेला चौक पूर्व तक) का 1539859 रुपए और (पावर हाउस चौक पूर्व से खुर्सीपार नहर नाली तक) की 34 होर्डिंग/बोर्ड की राशि 486795 रुपए की राशि मेसर्स दीपक एडवरटाइजर्स शिवनाथ कांप्लेक्स भिलाई के 26 होर्डिंग/बोर्ड (सुंदर नगर से छावनी चौक गौरव पथ रोड) की राशि रुपए 1,39,030 रुपए, पावर हाउस चौक से एसीसी चौक के 16 होर्डिंग/बोर्ड का 92270 रुपए, नेहरू नगर चौक से केपीएस एवं केपीएस से बीएसआर चौक तक 41 होर्डिंग/बोर्ड का 213800 रुपए, पेट्रोल पंप जवाहर नगर से कालीबाड़ी चौक तथा एमआर 20 तक 15 होर्डिंग/बोर्ड का 85103 रुपए, सुपेला चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक निगम की भूमि पर 4 होर्डिंग/बोर्ड का 32029 रुपए और रेलवे क्रॉसिंग नेहरू नगर से ग्रैंड ढिल्लन होटल के सामने 7 होर्डिंग/बोर्ड का 83061 रुपए लिया जाना है।

इस प्रकार मेसर्स सुमंगल एडवरटाइजर्स से 7,65,463 रुपए, मैसर्स जी.जे. एडवरटाइजर्स से 20, 26, 654 रुपए और  दीपक एडवरटाइजर्स से 6,45,293 रुपए की वसूली की जानी है। नोटिस जारी करने के बाद बकाया राशि के भुगतान के लिए तीन दिवस के भीतर का समय दिया गया है। राशि भुगतान न करने पर कुर्की कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी। इसके अलावा ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!