
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर 23 अगस्त को पोटियाकला कुंदरा पारा वार्ड 54 में भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनचौपाल कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर व अनूप चंदानिया, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव थे।
मुख्य अतिथि राजेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह अपने ढाई साल के कार्यकाल में योजनाओं को लागू कर हर वर्ग के हित के लिये काम किया है, वह अनुकरणीय है। कुम्हार, शिल्पकार, चर्मकार, कारीगर, हथकरघा, लुहार, सोनार सहित अनेक पारंपरिक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है,जिसका त्वरित लाभ आम जनता को मिल रहा है।
एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता की जरूरत को ध्यान में रखकर योजनाओं को लागू किया। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई, जिससे अभी तक लगभग 45000 लोग लाभान्वित हुए हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता-संस्कृति-परंपरा-त्यौहार को संजोए रखने के साथ-साथ यहां परंपरागत कृषि, उद्योग, व्यापार, वनोपज उत्पाद से जुड़े कुटीर उद्योंग को विकसित करने कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर दीर्धायु व यशस्वी जीवन की कामना करते हैं। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सीबीएस बंजारे ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने और संक्रमण से बचने के उपाय बताए। मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के टिप्स बताते हुए मच्छरदानी के उपयोग की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना के साथ लोगों को मिठाईयां बांटी गई। इस अवसर पर जरूरतमंद लोंगो को मच्छरदानी व मास्क वितरण भी किया गया, ताकि लोग मलेरिया व डेंगू जैसे संक्रामक बीमारियों से बच सकें। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता देवेश मिश्रा व आभार पार्षद अनूप चंदनिया ने किया। कार्यक्रम को रत्ना नारमदेव, जीवनदीप समिति सदस्य दिलीप ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एस पटेरिया, प्रमेश पाल, भोज यादव, शलभ साहू, शेष सेन, मोहित वालदे, देवेंद्र मारकंडे, डॉ भूपेंद्र वर्मा, सतीश पांडेय, शिल्पी समादर, निशांत गोड़बोले, कमलेश नागरची,आर एन सेनापति, रफ़ीक खान, दिनेश लारोकर सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal