
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर बीती रात जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के लिये एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। दुर्ग जिले के कांग्रेसजनों ने रायपुर विमानतल पर जोशीला स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विमानतल परिसर में भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता विमानतल पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोशीला स्वागत किया। स्वागत करने वालों में दुर्ग जिले से प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव, कुम्हारी पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, चरोदा के नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, पालिका अध्यक्ष सरोजिनी चंद्राकर, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन महेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चरोदा मनोज मढरिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुम्हारी प्रमोद राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष जामुल प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा हीरा वर्मा, सुजीत बघेल, जिला उपाध्यक्ष विशाल देशमुख, कैलाश नाहटा, झुमुक साहू, उमेश साहू, पालिका उपाध्यक्ष के रवि, चरौदा के पार्षद बहलराम साहू, धर्मेंद्र कोसरे, टिकेश्वर वर्मा, विनोद निषाद, राजेश बघेल, पप्पू चंद्राकर, बालमुकुंद वर्मा, तपन सान्याल, बी एन राजू, कुम्हारी के पार्षद थनेश पटेल, मनहरण यादव, महेश सोनकर, राकेश कुर्रे, सती यादव, शांति टंडन, नीतू रावते, कुमारी निषाद, जानकी घ्रुव, सरपंच नारधी ललित सिन्हा, सुनीता चेन्नेवार, द्रोपति साहू कलिंद्री नायक, विटावन वर्मा, कुमुद मढरिया, दुलारी वर्मा, आशीष बंजारी, वेंकटरमना हरमीक सिंह, पूजा सिंह, नौशाद सिद्दीकी, अश्वनी निर्मल,सुरेश देवांगन,सरोज यादव, राहुल शर्मा, पुष्पेन्द्र साहू, छोटे लाल यादव, राकेश सिन्हा, अजय शर्मा, अशफाक अहमद, तौहीद खान, भागीरथी निर्मलकर, मोहम्मद हुसैन, रमाशंकर वर्मा, इंद्रजीत यादव, सेवक वर्मा, संतोष दोनोडे, मोहम्मद आमिर, सीमा, लेखू साहू, सुनीता,जगदीश मारकंडे, मिलिंद दानी, युवराज कश्यप, सुभाष साहू, विक्रांत यादव, शुभम बंजारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal