• कलेक्टर ने मृणाल को दी शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने सौजन्य भेंट की। मृणाल ने प्रतीक चिन्ह के रूप में कलेक्टर को हॉकी स्टिक भेंट की। कलेक्टर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी सफलता के नये आयाम स्थापित करें और प्रदेश व देश का नाम रौशन करें। मृणाल ने राजनांदगांव जिले में कलेक्टर द्वारा खेलों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देश के बाद स्टेडियम में साफ-सफाई और स्वच्छता है। उनके द्वारा निरंतर भ्रमण और फॉलोअप लेने से ग्राउंड काफी अच्छा हो गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा रायपुर और बिलासपुर में खेल छात्रावास खोलने का निर्णय सराहनीय है। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में कलेक्टर तारण सिन्हा की पोस्टिंग के  बाद खेल गतिविधियों में तेजी आई है। कलेक्टर से उन्होंने राज्य में खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।