
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास स्थान में संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कुसमी विकासखंड के सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पंचायत सबाग स्थित सुरलुंगडीह अखइनकोना के पहाड़ी कोरवाओं ने 23 अगस्त को उत्साह के साथ अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। आजादी के 74 साल बाद पहली बार इस गांव में पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के साथ केक काटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय सरपंच कैलाशो नगेसिया सहित ग्रामवासी और अधिकारी भी मौजूद थे।
चिंतामणि महाराज ने बताया कि उनके जन्मदिन के उपहार के रूप में पहाड़ी कोरवा आदिवासियों ने तीर-धनुष भेजा है। चिंतामणि महाराज ने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेजा गया तीर और धनुष भेंट किया। इस अवसर पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू भी मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने ग्राम सबाग के कोरवा बस्ती में पहुंचकर सुरलुंगडीह अखइनकोना स्थित देवी-देवता स्थल पर पूजा-अर्चना की और सभी लोगों के साथ मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। गांव में पहाड़ी कोरवा आदिवासियों ने पारम्परिक वेशभूषा में ग्रामीणों व बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और पारम्परिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नृत्य किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal