
- त्यौहारों पर भीड़ न करें एवं सभी आवश्यक सावधानी रखें
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में कोविड-19 के लगातार बढ़ते हुए केस के मद्देनजर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की आपात बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते हुए केस चिंताजनक है। महाराष्ट्र बॉर्डर पर होने से यहां भी अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी नागरिक कोविड-19 के लिए आवश्यक सावधानी रखें। प्रोटोकॉल का पालन करें और टीकाकरण अवश्य कराएं।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि लोग त्यौहारों पर भीड़ न करें और आवश्यक सावधानियां बरतें। उन्होंने बार्डर में विशेष रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त को बस स्टैण्ड और शहरी क्षेत्रों में निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। सभी को सावधानी रखने और टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम मुकेश रावटे, ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी एसडीएम जुड़े रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal