Breaking News

एक साल में युवा कांग्रेसियों ने 365 यूनिट ब्लड डोनेट किया : मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिला युवा कांग्रेस की सराहना की

  • प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू ने सीएमएचओ दुर्ग द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र मुख्यमंत्री को भेंट किया

 द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीते एक साल में 365 यूनिट ब्लड डोनेट करने का सराहनीय कार्य किया है। 8 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने रक्तदान करने पर जिला अस्पताल द्वारा दिये गए प्रशस्ति पत्रों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने युवा कांग्रेसियों के जज्बे की सराहना करते हुए इसी तरह भविष्य में भी रक्तदान कर लोगों की जान बनाने का आव्हान किया।

एक वर्ष पूर्व 23 अगस्त 2020 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने सभी जिलों के युवा कांग्रेसियों को एक साल में कुल 365 यूनिट ब्लड डोनेट करने कहा था। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के विधायक प्रतिनिधि जयंत देशमुख और दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले के नेतृत्व में साल भर महा रक्तदान अभियान चलाया। दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 365 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य पूरा कर लिया।

मुख्यमंत्री के 59 वें जन्मदिन 23 अगस्त 2020 से मुख्यमंत्री के 60 वें जन्मदिन तक रोजाना 1 यूनिट के हिसाब से अलग-अलग रक्तदान किया गया। 8 सितंबर 2021 को प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचन के 5 साल पूर्ण होने पर दुर्ग जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने युवा कांग्रेस को रक्तदान के इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। युवा कांग्रेसियों ने प्रशस्ति पत्र को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू के जन्मदिन पर उन्हें सौंपा। बाद में महामंत्री राजेन्द्र साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत संसदीय सचिवगण व कांग्रेस विधायक भी उपस्थित थे।

अभियान को सफल बनाने में जगत गुरु रुद्र कुमार के प्रतिनिधि जयंत देशमुख, दुर्ग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, अहमद चौहान, सिराज खान, भुनेश्वर यादव, गुरदीप सिंह भाटिया, टीकम भास्कर, अनिल देशमुख, विक्रांत ताम्रकार, पुष्पकांत चंद्राकर, देवा श्रीकांत सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्तदान महाअभियान को अभूतपूर्व बताते हुए युवा कांग्रेस दुर्ग के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना की और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद मरीजों या एक्सीडेंट में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने के लिये ब्लड डोनेट करते रहें और जनसेवा के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें।  

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!