Breaking News

दूरदराज के वनांचल में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने पालकों में गजब का उत्साह : पालक समिति ने किया बस का इंतजाम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दूर वनांचल के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने के लिए राजनांदगांव जिले के मोहला विकासखंड के ग्राम गोटाटोला में पालकों ने अनूठी पहल की है। यहां बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर करने सभी पालकों ने स्वयंं के खर्च पर एक बस की व्यवस्था की है। इसका संचालन शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।

मोहला में प्रारंभ हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को लेकर बच्चों के पालकों में जबर्दस्त उत्साह है। ग्राम गोटाटोला से मोहला स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। गांव से बच्चों को स्कूल तक जाने-आने में परेशानी होने के कारण यहां की पालक समिति ने स्वयं के व्यय पर एक बस की व्यवस्था कर दी, जो बच्चों को रोज सुबह स्कूल पहुंचाने और छुट्टी होने पर वापस घर पहुंचाने का कार्य करेगी। बस में गोटाटोला गांव के करीब 30 बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढऩे के लिए जाएंगे।

पालक समिति के सेवानिवृत्त जवान प्यारेलाल जायसवाल ने बताया कि गोटाटोला से लगभग 30 बच्चों ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश लिया है। गोटटोला से मोहला की दूरी 15 किलोमीटर है, जिसके कारण बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पालकों ने मिलकर बस की व्यवस्था की है। जिसका संचालन पालक समिति द्वारा किया जाएगा।

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!