Breaking News

कुडो नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को 25 पदक मिले : खिलाड़ियों का दुर्ग रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

हिमाचल के सोनल ग्रीन हिल्स कॉलेज मे आयोजित कुडो नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को 25 पदक दिलाने वाले बच्चों (20 पदक दुर्ग जिले को दिलाने वाले बच्चों) का आज दुर्ग रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। कुडो के खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया।

11वीं राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप एवं फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता मे राज्य के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 14 ब्रॉज मेडल के साथ कुल 25 पदक अपने राज्य के नाम किया। इसमें दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 20 पदक जीतकर दुर्ग जिले का नाम रौशन किया। कनिका चन्द्राकर ने 2 गोल्ड मेडल और दीपक बर्वे ने 1 गोल्ड मेडल जीता। 3 सिल्वर मेडल विजेता रुद्राक्ष कनोजिया, अभिजीत रजक और जानवी चन्द्राकर, ब्रॉज मेडल विजेता इंदु साहू, डोमेश्वरी कौशिक, भूपत साहू, मनीष कुमार साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, रोहित जगने, गौरव यादव, यशील साहू, प्रेमेश्वर कौशिक, मुकेश यादव, वैदही साहू, तृप्ति साहू, अंजलि पिपरिया, नौसिन वाहान आदि बच्चों का दुर्ग रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग विधायक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, दीपक साहू, ऋषभ जैन, संजय कोहले, भोला महोबिया, हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा, जयश्री जोशी, शंकर ठाकुर, जमुना साहू, अनूप चंदनिया, मनदीप सिंह भाटिया, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, बिजेंद्र भारद्वाज, विजयन्त पटेल, प्रकाश गीते, भाजपा नेता ललित चन्द्राकर, कांतिलाल बोथरा, दिनेश देवांगन, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, रत्नेश चंद्राकर, अजय वर्मा, राजा महोबिया, नितेश साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल सहित बड़ी संख्या में शहर के नागरिक मौजूद थे। कनिका चंद्राकर नगर निगम के पूर्व एमआईसी मेंबर शेखर चंद्राकर की पुत्री है।

Check Also

भिलाई : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज

THE CG NEWS भिलाई। पावर हाउस स्थित लाल मैदान की तहसील स्तर पर हुई जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!