Breaking News

कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित पीटेपानी में दो दिवसीय पुरुष कबड्‌डी प्रतियोगिता : देवरी की टीम विजयी

  • बोरतलाव पुलिस थाना द्वारा उपस्थित लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने व टीकाकरण कराने किया प्रोत्साहित

 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बोरतलाव थाना प्रभारी अब्दुल समीर और पुलिस टीम द्वारा अति संवेदनशील ग्राम-पीटेपानी में दो दिवसीय कबड्‌डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, सुरेशा चौबे और डोंगरगढ़ के एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल के निर्देश पर आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 सितंबर को किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 60 से ज्यादा पुुरुष टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच देवरी और कलेवा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में देवरी की टीम विजयी हुई। दूसरे स्थान पर कलेवा, तीसरे स्थान पर कोटनापानी और चौथे स्थान पर बोरतलाव की टीम रही। पीटेपानी के केदार साहू, विनोबा लिल्लारे, उमेश वर्मा, प्रकाश, भुनेश्वर वर्मा के अलावा युवा वर्ग और ग्रामीणों ने प्रतियोगिता आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

समापन अवसर पर थाना प्रभारी अब्दुल समीर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने से खेल आयोजन पूरी तरह सफल रहा। इस मंच के माध्यम से जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस आयोजन के दौरान सामाजिक कुरीतियो को दूर करने, यातायात नियमों का पालन करने, कोविड प्रोटोकाल का पालन करने और टीकाकरण कराने के साथ ही पुलिस मित्र, सामुदायिक पुलिसिंग के संबंध में जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में नगद 11 हजार 111 रुपए की राशि पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त की गई। इसके अलावा विनिंग कप के साथ कई अन्य ढेर सारे ईनाम व व्यक्तिगत पुरस्कार दिये गए। प्रतियोगिता में दौरान जिला पंचायत सदस्य रामछत्री बाई, जनपद सदस्य टोमिन बाई, सरपंच त्रिज्या बाई, आबिद खान, ढालचंद मेश्राम, जसबीर चौहान, आतिश सिन्हा व ग्राम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!