Breaking News

21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ : पांच संभागों के 932 बालक-बालिकाएं शामिल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। प्रतियोगिता में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के 932 बालक-बालिकाएं शामिल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बिलासपुर संभाग से 234, दुर्ग संभाग से 234, रायपुर संभाग से 174, सरगुजा संभाग से 157 और बस्तर संभाग से 133 बालक-बालिकाएं खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। यह शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 14 सितम्बर 2021 तक चलेगी। दिग्विजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान में रोप स्कीपिंग व बास्केटबॉल, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय हॉल में योग मुडो (मार्शल आर्ट), अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी और सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदेन अध्यक्ष व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा  ने निर्देशन में बालक-बालिकाओं को आवासीय, भोजन व आवागमन की बेहतर व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने बच्चों और उनके कोच से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भावना, अनुशासन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें। यहां से चयनित सर्वेश्रेष्ट खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!