Breaking News

बेटी बचाओ मंच ने किया कुडो चैंपियंस का सम्मान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

हिमाचल प्रदेश में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय कूडो {मार्शल आर्ट} चैंपियनशिप व फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल व ब्रास मेटल जीतने वाले दुर्ग शहर के खिलाड़ियों का आज बेटी बचाओ मंच द्वारा सम्मान किया गया। दुर्ग शहर का गौरव बढ़ाने वाले इन खिलाड़ियों का शाल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद थे।

कार्यक्रम में कु. कनिका चंद्राकर (गोल्ड मेडल विजेता), दीपक बारवे (गोल्ड मेडल विजेता), यशील साहू (ब्रांज मेडल विजेता), नौशीन जहां (ब्रॉन्ज मेडल विजेता), गौरव यादव (ब्रॉन्ज मेडल विजेता) थे। बेटी बचाओ मंच की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता, प्रदेश सचिव सुमन पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रीति बेहरा, महासचिव डॉ आयशा अहमद, गोदावरी पांडे, प्रियंका मोडघरे ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड नं. 10 के पार्षद शेखर चंद्राकर, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, नवाब एजाज चौहान, बाबूलाल साहू, रफीक खान, नूतन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुमन पांडे और आभार प्रदर्शन रश्मि अग्रवाल ने किया।

Check Also

जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री साय

सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!