Breaking News

सुपेला अस्पताल में सफाई कार्य में लेटलतीफी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी : फाल सीलिंग कार्य की गुणवत्ता सुधारने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण किया। जिस समय कलेक्टर अस्पताल पहुंचे, उस समय वहां सफाई का काम चल रहा था। कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह काम सुबह हो जाना चाहिये। उन्होंने फाल सीलिंग के निर्माणाधीन कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई और पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

अस्पताल को अपग्रेड करने और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकम्मल तैयारियों के लिए विशेष निर्देश देते हुए कलक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट देखा। अफसरों ने बताया कि प्लांट पूरी तरह तैयार हो चुका है।  रिनोवेशन कार्य भी प्रगति पर है। आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि सुपेला अस्पताल भिलाई के सबसे सघन इलाके में है और सबसे ज्यादा ओपीडी यहाँ आती है। इसे देखते हुए यहाँ व्यवस्था की विशेष मानिटरिंग होनी चाहिये। ओपीडी के मुताबिक स्टाफ और चिकित्सकों की जरूरतों के लिए समीक्षा नियमित रूप से करें और विशेष जरूरत के लिए तत्काल  जानकारी दें। डीएमएफ आदि मदों से स्वीकृति दी जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!