मध्यप्रदेश के उज्जैन में 25 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पूरे छत्तीसगढ़ से 48 बच्चे और 5 कोच मैनेजर मिलाकर कुल 53 लोग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खास बात ये है कि पूरे प्रदेश से चुने गए 48 खिलाड़ियों में से 30 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन नारायणपुर जिले से हुआ है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मल्लखम्भ चौंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

चयनित बच्चों में ओरछा, पोटोकेबिन, रामकृष्ण मिशन, बालक स्कूल, गर्ल्स स्कूल, कस्तूरबा बालिका स्कूल, विश्वदीप्ति स्कूल के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों को नारायणपुर के कलेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिये सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। राष्ट्रीय मल्लखम्भ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों में अंडर 12 बालक टीम में यशीम कुमार यादव, वकेश मंडावी, अंडर 12 गर्ल्स टीम में सोनम पैकरा, नंदनी पोटाई, राजबती नुरेटी और डिम्पल कावडे शामिल हैं।

इसी प्रकार अंडर 14 बालक वर्ग में मनु ध्रवु, मोनू नेताम, राकेश वड़दा, राजेश कोर्राम, मंगडू पोडियाम, अंडर 14 बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, मोनिका पोटाई, दुर्गेश्वरी पोटाई, पूजा गोटा, सीमा जुर्री शामिल हैं। अंडर 16 बालिका वर्ग में सनताय पोटाई, जयंती कचलाम, अनीता कोर्राम और हिमांशी नेताम शामिल हैं। अंडर 18 बालक वर्ग में संतोष सोरी, श्याम लाल पोटाई, अयतू कोर्राम, राजेश सलाम, फूल सिंग सलाम शामिल होंगे। 18 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में रवि शंकर कोवाची, प्रदीप नुरेटी, फूलसिंग सलाम, नरेन्द्र गोटा और राजू कोर्राम शामिल होंगे।