Breaking News

5 करोड़ के नाले-नाली का निर्माण 4 माह से अटका : जलभराव की शिकायत : निगम अफसरों पर बिफरे विधायक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दो दिनों से हो रही बरसात के कारण एक बार फिर वार्डों में जलभराव की शिकायत सामने आई है। बारिश के कारण उरला-बघेरा क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। 4 माह पहले नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार कर टेंडर काल किया गया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। पार्षद बृजलाल पटेल सहित वार्ड के निवासियों के आग्रह पर विधायक अरुण वोरा आज मौके पर पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का जायजा लिया।

वार्ड वासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए कहा कि हर साल बरसात में जल भराव और कीचड़ होने पर नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कई साल से स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बार विधायक वोरा के प्रयासों से शहर के आउटर वार्डों की ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ करने शासन से 5 करोड़ रु की स्वीकृति मिलने से जनता को उम्मीद बंधी थी कि समस्या का समाधान हो जाएगा। इस कार्य के लिये मई माह में टेंडर काल किया गया था। अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

वोरा ने निगम कमिश्नर और ईई से चर्चा कर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में ऐसी गंभीर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य शासन से लगातार विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि स्वीकृत कराई जा रही है, लेकिन राशि का सदुपयोग नहीं हो रहा है। लेटलतीफी का कारण पूछने पर कार्यपालन अभियंता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर गई है, लेकिन अभी एमआईसी की मुहर लगना बाकी है। इसके बाद वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। विधायक ने एक सप्ताह के अंदर सभी जरूरी कार्यवाही पूर्ण कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!