
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सोमवार 13 सितम्बर को दुर्ग शहर के 9 केंद्रों में कोविड के टीके लगाए जाएंगे। इन केंद्रों में 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोविशील्ड का प्रथम व द्वितीय डोज लगाया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के लिये निर्धारित टीकाकरण केंद्रों में जाकर टीके लगाएं। ताकि इस जानलेवा बीमारी से बचाव हो सके।
इन 9 केंद्रों में होगा कोविशील्ड का टीकाकरण
1. महावीर कोविड़ सेंटर
2. UPHC बघेरा
3. UPHC धमधानाका
4. UPHC पोटियाकला
5. यादव छात्रावास
6. उरला जोन कार्यालय
7. कृष्णा धर्मशाला
8. कुशाभाऊ ठाकरे भवन
9. बोरसी कार्यालय
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal