
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर के रायपुर नाका में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सिन्धु भवन में जरूरतमंदों लोगों को निःशुल्क पावर चश्मे का वितरण किया गया। इस दौरान डॉक्टरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल थे।
इस मौके पर वोरा ने कहा कि नेत्र जांच के बाद जरूरमंद लोगों को चश्मे का वितरण कर दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सराहनीय कार्य किया है। यह पुण्य का काम है। कई लोग अपनी आँखों की जांच नही करा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिये नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर चश्मा वितरण करना प्रशंशनीय कार्य है। 33 मोतियाबिंद पीड़ितों के ऑपरेशन व इलाज की पहल भी की गई है। वोरा ने कहा कि अब दुर्ग जिला अस्पताल स्मार्ट अस्पताल के रूप में स्थापित हो रहा है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आँख मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। बहुत संवेदनशील अंग होने के कारण हम सबको अपनी आंखों का विशेष ध्यान से ध्यान रखना चाहिये।आंखों को साफ रखें और धूल, कंकड़, प्रदूषित वायु, गंदे हाथों व गंदे कपड़ों से आँखों को बचाएं। आंखों के नियमित व्यायाम और भरपूर नींद से हमारी आंखें स्वस्थ रहेगी। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित समाजसेवा का कार्य सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा 26 लोगो को चश्मा वितरण किया गया। 10 साल की बच्ची अमरीना को अरुण वोरा ने स्वयं चश्मा पहनाया और उसे शुभकामनाएं दी। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीआर कोसरिया, डॉक्टर संगीता भाटिया नोडल ऑफिसर, नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह व अजय नायक, जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर व शशिभूषण को उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्य अतिथि अरुण वोरा व धीरज बाकलीवाल ने प्रतीक चिन्ह व फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा व आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, पार्षद कविता तांडी, नगर निगम के पूर्व सभापति देव नारायण तांडी, सिन्धी समाज प्रमुख टेकन दास फुलवानी, किशोर लालवानी, सुशील भारद्वाज, रंजीत गोकलानी, मासूब अली, विकास यादव, मोहित वालदे, बृजमोहन तिवारी, आरएन सेनापति, देव सिन्हा,रानी, सतीश पांडेय, केडी देवांगन, आरिफ रजा, विजय कटारे,जुगमत बारीक, परमेश्वर वैष्णव,सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
नुवाखाई की बधाई देने पहुंचे विधायक व महापौर
विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने रायपुर नाका वार्ड पहुंचकर उड़िया समाज के लोगों को आज नुवाखाई पर्व की शुभकामनाएं दी और समाज के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उत्कल समाज के प्रतिनिधि आरएन सेनापति, पार्षद कविता तांडी, देवनारायण तांडी, निंद्रा जाल, जुगमत बारीक, रानी सहित सैकड़ों लोगों ने विधायक व महापौर का आत्मीय स्वागत किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal