Breaking News

नैक से ए प्लस ग्रेड प्राप्त साइंस कॉलेज का भवन होने लगा जर्जर : शीघ्र कराया जाएगा रेनोवेशन : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

63 साल पुराने शासकीय डॉ विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय का भवन खस्ताहाल होने लगा है। भवन का तत्काल रेनोवेशन कराने की दरकार है। मांग करने पर रूसा द्वारा 70 लाख रुपए स्वीकृत किये गए लेकिन अभी तक 40 लाख रुपए का टेंडर ही हो पाया। कैंपस के एक छोटे से हिस्से में खपरैल हटा कर प्रोफाइल शीट लगाने और फाल्स सीलिंग, टाइल्स व बाथरूम रिपेरिंग आदि का कार्य किया गया। कोरोना काल के कारण महीनों बाद खुले कैंपस में एक बड़े हिस्से का संधारण करने की जरूरत है। इस कार्य में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

प्रिंसिपल आर एन सिंह ने बताया कि जनवरी 2022 के पूर्व संधारण न कराने पर नैक मूल्यांकन में कॉलेज का ए प्लस का दर्जा छिन सकता है। आज विधायक अरुण वोरा ने प्राचार्य और छात्र छात्राओं से मुलाकात करते हुए आश्वस्त किया कि अच्छी शिक्षा के लिए सुव्यवस्थित वातावरण और सुरक्षित भवन की सुविधा मुहैया कराने राशि स्वीकृत कराई जाएगी। ए प्लस कॉलेज होने के कारण साइंस कॉलेज की प्रतिष्ठा पूरे प्रदेश में है।

वोरा ने कहा कि आवश्यक होने पर राशि स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर यहां की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। खेल मैदान के संधारण और स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। चर्चा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंता सुनील मेश्राम, एल्डरमैन राजेश शर्मा, डॉ ए के सिंह, डॉ अनिल श्रीवास्तव, आदित्य नारंग व छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!