द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 15 सितम्बर को दुर्ग जिले के नंदिनी और अहिवारा में 9 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.35 बजे प्रस्थान कर दुर्ग जिले के नंदिनी माईंस पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे जन वन वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा अहिवारा के लिए प्रस्थान करेंगे और 12.45 बजे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के बानबरद गांव पहुंचेंगे। वे अहिवारा के नवीन शासकीय महाविद्यालय ग्राउण्ड बानबरद में 4 करोड़ 60 लाख की लागत से शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे अहिवारा में 1.30 करोड़ की लागत से नवीन विश्राम गृह का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रमों की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूदकुमार करेंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री नंदिनी और अहिवारा के कार्यक्रम के बाद अपरान्ह 2.40 बजे अहिवारा से प्रस्थान कर 3 बजे रायपुर लौट आएंगे।