द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पिछले कई घंटों से लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी उफान पर है। राजनांदगांव जिले में प्रशासन ने लगातार बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इधर, मौसम विभाग ने दुर्ग सहित सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के बुलेटिन में अगले 24 घंटों में तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर जिले में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है। इन सातों जिलों में अत्यंत सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal