
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखंड राजनांदगांव के इंदावानी में 6 एकड़ भूमि पर हो रहे वृहद वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के साथ इसका संरक्षण भी जरूरी है। पौधे लगाने के बाद देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इंटरक्रापिंग में पौधे लगाए। उन्होंने स्थल में स्थित डबरी में स्वसहायता समूह की महिलाओं को मछली पालन कार्य करने कहा। डबरी को वृक्षारोपण स्थल से जोड़ते हुए फेंसिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इंदावनी में 6 एकड़ में 10 लाख 87 लाख रुपए की लागत से पौधरोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण स्थल में लगभग 900 पौधे रोपित किए जा रहे है। स्व सहायता समूह की महिलाएं इसमें कार्य कर रही है। वृक्षारोपण स्थल पर फलदार और छायादार वृक्ष जिसमें आम, नीम, पपीता, मुनगा, पीपल, बरगद, अमरूद, कटहल, जामुन, नीबू के पौधे लगाए जा रहे है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सीईओ ओझा, बीपीएम सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal