Breaking News

दीपक नगर वार्ड में निगम कमिश्नर ने किया आकस्मिक निरीक्षण : दो सफाई कर्मियों समेत सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटा : सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल, कचरा फेकने और रोड में झाड़ी फेंकने पर लगाया जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी द्वारा वार्डों में आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। आज 17 सितम्बर को निगम कमिश्नर सुबह 6 बजे से ही वार्ड 23 दीपक नगर वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पैदल निकल गए। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अशोक डहरिया और अशोक करीयार द्वारा काम  देर से शुरू करने पर कमिश्नर ने दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को दिये।

वार्ड में भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक नहीं होने और कचरों का ढेर व मलबा न उठने पर स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे और सुपरवाइजर कमल नारायण निषाद पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मलबा व कचरा उठाने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान मलबा और कचरा डालने वालों पर फाईन लगाने की कार्यवाही के निर्देश भी दिये। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने के कारण वार्ड सुपरवाइजर कमल नारायण निषाद का एक दिन का वेतन काटने के आदेश भी दिये। भ्रमण के दौरान 15 कर्मचारियों में से 13 कर्मचारी उपस्थित पाए गए और 2 कर्मचारी सुकुमार और नरेश निषाद अनुपस्थित मिले । उनका भी आज का वेतन काटने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए।

आज वार्ड में तीन लोगों पर फाईन की कार्यवाही स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे द्वारा की गई। बिल्डिंग मटेरियल रोड में रखने पर गायत्री सिंग पर 500 रुपये, रियाज निजामी द्वारा रोड में झाड़ी डालने पर 200 रुपये और जय भोले किराना स्टोर्स  द्वारा कचरा रोड पर डालने पर 150 रुपये जुर्माना किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद मीना सिंग भी उपस्थित थी।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!