Breaking News

पीडब्लूडी की सड़कों पर गड्ढे : निगम कमिश्नर ने संधारण करने पीडब्लूडी ईई को लिखा कड़ा पत्र

  • तत्काल संधारण करें या सभी सड़कों का विधिवत् निगम को हस्तांतरण करें

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम एरिया में कई मुख्य मार्गों में पीडब्लूडी की सड़कें हैं जिनकी हालत एकदम खस्ताहाल हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण इन सड़कों पर बारिश के दौरान नगर निगम द्वारा संधारण करना संभव नहीं हो पा रहा है। आम नागरिक और जनप्रतिनिधियों द्वारा जर्जर सडकों के संधारण के लिए नगर निगम प्रशासन से मांग की जा रही है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्‌ढे होने के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना रहती है और जान-माल का भी नुकसान होता है।

गड्‌ढों की फिलिंग करने में शासकीय लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के कारण आखिरकार निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिख कर कहा है कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों का संधारण करें या दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत पीडब्लूडी के अधीन सभी सड़कों को विधिवत् नगर निगम को हस्तांतरण करने की कार्यवाही करें। ताकि, नगर निगम द्वारा सड़कों का संधारण किया जा सके और आम नागरिको को गड्ढो से मुक्ति दिलाकर जान-माल की हानि को रोका जा सके।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!