Breaking News

भिलाई तीन में बनेगा पटेल समाज का सामुदायिक भवन : पीएचई मंत्री ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन

  • भिलाई-3 में तीज मिलन समारोह में लिया हिस्सा, समाज की गतिविधियों की सराहना की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोसरिया मरार पटेल समाज की महिलाओं द्वारा आज तीज समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कोसरिया पटेल समाज के लिये साढ़े 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शाकंभरी देवी सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन भिलाई-3 में बनेगा। इस मौके पर पीएचई मंत्री ने कहा कि तीजा हमारे छत्तीसगढ़ की महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाएं इस अवसर पर पूरे आनंद से उत्सव का आनंद उठा पाएं, इसके लिए हमारी सरकार ने तीजा पर अवकाश दिया।

पीएचई मंत्री ने कहा कि महिलाओं के सरोकारों पर ध्यान रखने वाली हमारी छत्तीसगढ़ सरकार है। तीजा ही नहीं, हरेली, कर्मा जयंती जैसे त्योहारों में भी अवकाश दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज तीज त्योहारों के मौके पर जगह-जगह तीज मिलन के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी। सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी ऐसे भवन बहुत सहायक होते हैं।

उन्होंने कहा कि कोसरिया पटेल समाज एकजुटता के साथ जनहित के काफी काम कर रहा है, न केवल इससे सामाजिक जनों को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि इससे सर्वसमाज को भी बढ़ावा मिल रहा है। संगठित प्रयासों के माध्यम से ही हम जनभागीदारी के माध्यम से सरकार के कार्यों को भी मजबूत कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने अनेक उपाय किए हैं। इसका नतीजा दिख रहा है। हमारी बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त हुई है और हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे पर कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!