Breaking News

सड़कों पर गढ्ढे पाटने का काम जारी : महापौर ने सिंधी कालोनी, मोहन नगर समेत अन्य सड़कों का निरीक्षण किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर शहर की सड़कों पर गड्ढे पाटने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। महापौर ने आज निगम अधिकारियों के साथ गड्‌ढे भरने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी शहर के सभी वार्डो में जाकर निरीक्षण करेंगे। शहर के सड़कों पर गढ्ढे भरने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एल्डरमेन मनीष यादव, कृष्णा देवांगन, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया उपस्थित थे। आज सोमवार को सिंधी कालोनी, मोहन नगर, स्टेशन रोड, पटरीपार समेत अन्य जगहों पर गढ्ढे पाटने का काम किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर गढ्ढे भरने का काम अच्छे तरीके से करें।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!