
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
आज रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत अभनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी और नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और जनहितैषी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिये लगातार सक्रिय रहने का आव्हान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम साहू, प्रदेश सचिव प्रवीण साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बूथ कमेटियों का गठन करने लगातार बैठकों का दौर लगातार जारी है। आज अभनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व ब्लॉक व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। बूथ कमेटियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और शीघ्र बूथ कमेटियों का गठन करने कहा गया। अभनपुर ब्लाक के अंतर्गत कुल 128 बूथ हैं। सभी बूथों में कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने कहा गया। ब्लॉक अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, फतीश साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नवापारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस की बूथ कमेटियों का गठन करने का काम पूरी सजगता और जिम्मेदारी से करने कहा गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कुल 85 हैं। बूथ गठन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने संगठन पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील की।
बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम साहू, प्रदेश सचिव प्रवीण साहू, चंद्रहास साहू, गिरधारी साहू, दानी राम साहू, श्रवण चंद्राकर, आशुतोष श्रीवास्तव, खोरबाहरा साहू, शीला, मोहन चंद्राकर, सोहन देवांगन, संचालन चंद्रहास साहू ने किया आभार प्रदर्शन नवापारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal