द सीजी न्यूज डॉट कॉम
लोक शिक्षण आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी निजी व शासकीय स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय से सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश जारी किये गए थे। कक्षा पहली से 12वीं तक के कक्षाओं के संचालन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal