द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना से हुई मौत के लिए मुआवजा तय हो गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट को इस बात की जानकारी दी है। हर मौत के लिए परिवार को 50 हज़ार रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह राशि राज्यों के आपदा प्रबंधन कोष से मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने न्यूनतम मुआवजे पर गाइडलाइन के लिए कहा था।
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि देश में कोरोना से हुई हर मौत के मामले में परिजनों को 50 हजार का मुआवजा मिलेगा। साथ ही कहा गया है कि ये रकम राज्य यानी स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड की तरफ से दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एनडीएमए ने मुआवजे को लेकर गाइडलाइंस बनाई है। बता दें कि देश में अब तक कोरोना से 3.98 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal