
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
समानता के अधिकार को केंद्र में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में लड़कियों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इस खबर के प्रसारण के साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की छात्राओं को एनडीए की परीक्षा में शामिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 17 सितंबर को विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की छात्राओं के लिए मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया और 19 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग के चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें से 11 छात्राओं का चयन कर 20 सितंबर से इनकी नियमित कोचिंग कक्षाएं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर 6 में संचालित की जा रही है।
इसके साथ-साथ मई 2022 में आयोजित होने वाली एन.डी.ए. परीक्षा के लिए भी 31 बालकों को कोचिंग में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, सहायक कलेक्टर हेमंत नन्दनवार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवेश सिंह बघेल और एडीपीओ (समग्र शिक्षा) अभय जयसवाल द्वारा कोचिंग की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal