द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिले के युवाओं को पीएससी, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिये निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। निःशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 13 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
आवेदक दुर्ग जिले का निवासी होना आवश्यक है। इसके लिए वांछित अहर्ता-स्नातक परीक्षा, 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण और आयु सीमा 20 से 40 वर्ष होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिये दुर्ग जिले की वेबसाइट, फेसबुक पेज और रोजगार कार्यालय दुर्ग की सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal