Breaking News

करहीडीह स्कूल का खस्ताहाल पहुंच मार्ग देख विधायक वोरा बिफरे : रोड बनाने सहित वार्ड की समस्याएं सुलझाने दिये निर्देश

  • रोड की हालत देख वोरा ने कलेक्टर को फोन किया : सभी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं
  • विधायक ने दी करहीडीह में घर-घर दस्तक
  • पद्मनाभपुर वार्ड सहित कई वार्डों में कीट प्रक्रोप से निजात दिलाने उठाने विभागीय अमले को दिये निर्देश 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह पटरीपार एरिया के करहीडीह वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया। वार्डवासियों ने विधायक को पेयजल और सफाई की समस्या होने की जानकारी दी। नागरिकों के आग्रह पर वोरा ने नदी रोड स्थित प्राथमिक शाला का पहुंच मार्ग का निरीक्षण भी किया। यहां पहुंच मार्ग ही गायब है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को ऊबड़खाबड़ पगडंडी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। वोरा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार कार्य किये जा रहे हैं, लेकिन करहीडीह स्कूल के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

वार्ड के नागरिकों ने बताया कि मुख्य सड़क पर पाइपलाइन से 24 घंटे हजारों गैलन पानी बहता है। दूसरी ओर वार्ड के कुछ इलाकों में जलसंकट की स्थिति है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। वोरा ने इन समस्याओं का जायजा लेने के बाद कलेक्टर और निगम कमिश्नर से फोन पर चर्चा करते हुए पहुंच मार्ग के साथ ही वार्ड की जर्जर सड़कों की हालत सुधारने कहा है।

वार्ड के नागरिकों ने कहा कि सड़कों पर बड़े- बड़े गड्ढे होने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। निगम के अधिकारियों को वार्डो में मूलभूत सुविधा देने के लिए कभी मॉनिटरिंग नहीं की जिससे रहवासी आक्रोशित थे। वार्ड भ्रमण के दौरान  एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, उषा ठाकुर, अमित देवांगन, हरीश साहू, महीप सिंह भुवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, निखिल खिचरिया, मोतीलाल साहू, राकेश साहू, मुकेश तिवारी, अनिल सूर्यवंशी, प्रमोद साहू, आकाश मजूमदार, विनोद निषाद, नकुल यादव, नीलू सिंग, अश्वनी साहू के अलावा निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, गिरीश दीवान, दुर्गेश गुप्ता, परमेश्वर मौजूद थे।

पेड़ों में कीट प्रकोप से लोग परेशान

पिछले साल की तरह शहर के उद्यानों और सड़क किनारे लगे पेड़ों में कीड़े का प्रकोप एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण वृक्षों की हरियाली गायब हो रही है। पद्मनाभपुर सहित कई इलाकों में पेड़ इन कीड़ों से भर गए हैं। विधायक अरुण वोरा ने निगम कमिश्नर व वन विभाग के अमले को कीड़ों का प्रकोप खत्म करने दवा का छिड़काव कर छुटकारा दिलाने कहा है।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!