
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शहर के सिविल लाइन स्थित शीतला सब्जी बाजार का निरीक्षण करते हुए यहां की समस्याओं का जायजा लिया। व्यवसाइयों से चर्चा के दौरान पता चला कि बारिश होने पर परिसर में पानी भर जाता है जिसके कारण ग्राहक और दुकानदार परेशान रहते हैं। महापौर ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र समैया को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।
महापौर ने खुद मौजूद रहकर नालियों की सफाई कराई और नालियों की लगातार सफाई करने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। सब्जी बाजार परिसर के भीतर फ्लोर पर कांक्रीट वर्क करान प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिये। महापौर ने सब्जी विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा कि सब्जी-फल के अपशिष्ट नाली के अंदर न डालें। इसके कारण नाली जाम हो जाती है।
महापौर ने खराब फल-सब्जियों को निगम की कचरा गाड़ी में डालने की अपील की। निरीक्षण के दौरान वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, उपअभियंता पंकज साहू, युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे?
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal