Breaking News

मकान तोड़ने की नोटिस से परेशान निगम कर्मी द्वारा आत्महत्या के मामले में भाजपा ने दूसरे दिन भी खोला मोर्चा

  • सिद्धार्थ नगर में दिये गए सभी अवैध नोटिस को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें आयुक्त – अजय वर्मा
  • निगम अधिकारी निरंकुश – चंद्रिका चंद्राकर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ सिद्धार्थ नगर वार्ड 31 में 7 परिवारों को मकान तोड़ने की नोटिस मिलने के बाद नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या की घटना को लेकर भाजपा पार्षद दल व भाजपा संगठन नेताओं ने आज दूसरे दिन भी निगम कार्यालय का घेराव किया। जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता एक रैली के रूप में निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। भाजपा नेताओं ने 7 लोगो को भेजी गई नोटिस निरस्त करने की मांग भी की है।

कमिश्नर हरेश मंडावी ने नोटिस को अवैध मानकर तत्काल निरस्त करने की घोषणा करते हुए शेष मांगों पर 7 दिन में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, संतोष सोनी, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, काशीराम कोसरे, मनीष साहू, ओम प्रकाश सेन, लीना दिनेश देवांगन, चमेली साहू, शशि द्वारिका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, कुमारी साहू, हेमा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। एक तरफ शहर में जगह-जगह कब्जे हो रहे हैं। उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और वर्षों से काबिज अपने ही निगम की सफाई कर्मियों को गलत तरीके से नोटिस जारी कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके कारण एक व्यक्ति को आत्महत्या करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने आयुक्त को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!