
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाईनगर / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने वार्ड क्रमांक 30 बालाजी नगर और वार्ड क्रमांक 33 क्षेत्र का दौरा किया। श्रीराम चौक खुर्सीपार में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास पेवर ब्लाक उखड़ा देखकर कमिश्नर ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। यहां कुछ समय पहले ही सड़क के किनारे लगभग 14 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लाक लगाया गया था। कमिश्नर ने अधिकारियों से पेवर की स्थिति को लेकर कई सवाल किये लेकिन अफसर संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने तत्काल पेवर ब्लाॅक को दोबारा व्यव्यस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित उप अभियंता चंद्रकांत साहू पर भी कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। कमिश्नर की नाराजगी के बाद अफसरों ने तत्काल पेवर ब्लाॅक को व्यवस्थित कराया। खुर्सीपार क्षेत्र के यादव मोहल्ला में नाली काॅफी दिनों से चोक होने और नाली पूरी धसकने का पता चलने पर कमिश्नर ने नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
बालाजी नगर के यादव मोहल्ला में कई घरों में पानी का प्रेशर कम होने की शिकायत मिली। अफसरों ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। तीन हफ्ते के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा। बालाजी नगर में निरीक्षण के दौरान दर्जन भर भैंस खटाल संचालकों द्वारा नाली में गंदगी फैलाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता नितेश मेश्राम वं जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal