Breaking News

कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि के लिये आवेदन के साथ वारिसान संबंधी हल्का पटवारी द्वारा प्रमाणित पंचनामा प्रतिवेदन देना अनिवार्य नहीं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को शासन के निर्देशानुसार 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान करने नगर निगम के चार सेंटरों में आवेदन पत्र लिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा अनिवार्य दस्तावेज के तहत मुद्रित आवेदन पत्र के साथ मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पटवारी द्वारा जारी वारिसान प्रमाण पत्र, सहमति पत्र और बैंक खाता सहित संपूर्ण दस्तावेजों का स्व हस्ताक्षरित दस्तावेज लेने के संबंध में आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि दस्तावेज में पटवारी द्वारा जारी वारिसान प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य नही है । प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के पटवारी द्वारा स्वयं उक्त परीक्षित प्रमाण पत्र जमा कराया जाएगा। आवेदकगण वारिसान प्रमाण पत्र के संबंध में परेशान न हों। नगर निगम के चारों सेंटरों में आवेदन जमा किये जा रहे हैं।

आवेदकों को भटकना न पड़े : वोरा

विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि सेंटरों में बैठे कर्मचारी फार्म जमा करने आ रहे लोगों के बैठने और दस्तावेजों के सम्बंध में सही जानकारी दें। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे मॉनिटरिंग जरूर करें। एल्डरमेन राजेश शर्मा ने कहा है कि नगर निगम द्वारा पूछताछ के लिये दूरभाष नम्बर दिया गया है, लेकिन अटेंडेंट द्वारा अक्सर कॉल अटेन्ड नहीं किया जाता। अगर फोन उठाया भी जाता है तो सारी जानकारियां नहीं दी जाती है। फोन पर आवेदक को सारी जानकारियां मिलना चाहिये।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!