- समूचे छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी हो सकते हैं शामिल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। नगर के ट्रेजर आइलैंड सूर्या मॉल में जील एंटरटेनमेंट द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिया जाएगा। 2 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11बजे से शाम 5 बजे तक सूर्या टीआई मॉल में ऑडिशन होगा। समूचे छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी ऑडिशन के लिए संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।

भिलाई में ऑडिशन ज्यूरी मिसेस इंडिया ग्लोबल क्वीन मॉडल व एक्ट्रेस प्रेरणा धाबरडे होगी। इनके साथ ज्यूरी में राशि मिश्रा, मॉडल व विनर ऑफ मिस ब्यूटी आईकॉन इंडिया रहेंगी। प्रेरणा धावर्डे ने बताया कि ज़ील एंटरटेनमेंट द्वारा नागपुर के द बॉस होटल में विगत दिनों “मिस्टर/मिस/मिसेज/मिस टीन छत्तीसगढ़ 2021” नाम के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट के भव्य शुभारंभ की घोषणा हुई थी। यह ऑडिशन 2 से 6 अक्टूबर 2021 तक बिलासपुर, भिलाई, रायपुर, कोरबा में होगा। यह मिस्टर छत्तीसगढ़, मिस छत्तीसगढ़, मिस टीन छत्तीसगढ़, मिसेज छत्तीसगढ़ खिताब प्रदान करने के लिए समर्पित सर्वश्रेष्ठ सौंदर्य प्रतियोगिता में से एक है।
प्रेरणा ने बताया कि यह शो प्रतियोगियों की आत्म-छवि, आत्मविश्वास, अनुग्रह, मौलिकता को बढ़ाएगा और उनमें छिपी प्रतिभा को सामने लाएगा। शो के विजेता को नगद पुरस्कार, क्राउन, वेब सीरीज, फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो में काम करने का अवसर मिलेगा। शो का आयोजन ऋषिका जे. और उज्ज्वला के. द्वारा किया जाता है। जूरी पैनल प्रदीप पाली (फिल्म निर्माता) हैं और छत्तीसगढ़ के लोगों में इस शो के लिए बड़ी उत्सुकता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से फैशन और बॉलीवुड उद्योग में प्रवेश करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं और फैशन की दुनिया में अपना रास्ता बनाया जा सकता है। उन्होने बताया कि 28 अक्टूबर को रायपुर में ग्रैंड शो फिनाले होगा, जिसमें अतिथि के तौर पर अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने अपनी सहमति दी है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9752805446 पर संपर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal