Breaking News

कमिश्नर ने वाहनों के हर माह का मेंटेनेंस कास्ट और फ्यूल खर्च का हिसाब मांगा : वाहन शाखा का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचने पर कई कर्मचारी मिले नदारद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई के कमिश्नर प्रकाश सर्वे आज अचानक भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित वाहन शाखा पहुंच गए।  अचानक पहुंचे कमिश्नर ने सीधे उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी में अंकित सभी के नाम की उपस्थिति और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कई कर्मचारियों ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए थे तो कुछ ने तो लंबे समय से अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं कराई। कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए वाहन प्रभारी को प्रतिदिन उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने वाहन शाखा के प्रभारी अधिकारी वेशराम सिन्हा से कर्मचारियों के उपस्थिति के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। प्रतिदिन वाहनों को डीजल पर्ची जारी किए जाने के रजिस्टर का भी उन्होंने अवलोकन किया। आयुक्त ने कहा कि प्रतिदिन जारी होने वाले डीजल पर्ची के रजिस्टर का गोशवारा रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।

कमिश्नर ने विष्णु चंद्राकर को निर्देश दिए कि वाहन चालकों के आंखों का जांच कराएं। फिजिकल फिटनेस के लिए कैंप आयोजित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट होना चाहिए। जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने वाहन शाखा परिसर में खड़े कंडम वाहनों की सूची तैयार करने कहा। सभी छोटे-बड़े वाहनों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी उपयोगिता और  वाहनों की स्थिति के विस्तृत विवरण के साथ जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। कमिश्नर ने वाहनों के प्रति माह के मेंटेनेंस कास्ट और  वाहनों में इंधन पर प्रतिमाह खर्च होने की जानकारी ली। इसकी विस्तृत रिपोर्ट कमिश्नर ने मांगी है।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!