Breaking News

यूनिशेड निर्माण : इंदिरा मार्केट में 56 व्यवसाइयों को सामान, गुमटी हटाने अल्टीमेटम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शहर के ह्दय स्थल इंदिरा मार्केट क्षेत्र में स्थायी यूनिशेड निर्माण के दौरान सब्जी पसरा लगाने वाले व्यवसाइयों को अपनी गुमटी पसरा हटाने कहा गया है। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी के निर्देश पर बाजार विभाग के प्रभारी अधिकारी शिव शर्मा, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने 49 से अधिक गुमटी, पसरा वालों को हिदायत देते हुए कहा है कि 6 अक्टूबर को शाम तक अपने  चबूतरे में रखी गई गुमटी व अन्य सामान खुद हटा लें।

गुमटी और सामान न हटाने के कारण यूनिशेड निर्माण में असुविधा हो रही है। गुमटी, पसरा व अन्य सामान न हटाने पर निगम की टीम द्वारा सामान जब्त कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। जल्द निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। यूनिशेड बनने के बाद यहां दुकान लगाने वाले करीब डेढ़ सौ व्यवसाइयों को बारिश के दिनों में राहत मिलेगी।

Check Also

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना, मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी : अरुण वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। असम के नोगांव में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!