
- अधिकारियों की आकस्मिक बैठक बुलाकर दिए निर्देश
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कई वार्डों में जलसंकट की शिकायत मिलने पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज जलगृह विभाग में अधिकारियों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए। वोरा ने कहा कि शिक्षक नगर, तकिया पारा, गिरधारी नगर, तमेर पारा के अलावा ब्राम्हण पारा में पानी सप्लाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। अफसरों ने बताया कि सात दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। जिस क्षेत्र में पानी की कमी है, वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है। अमृत मिशन के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है।
पानी की टंकियां पर्याप्त क्षमता से न भर पाने के कारण समस्या हो रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि समस्या को तत्काल सुधारकर पानी सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए। महापौर ने नलघर स्थित 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में चल रहे नए पैनल बोर्ड लगाने, नए मोटर फिटिंग कार्य, फिल्टर बदलने का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट की पूरी क्षमता से पानी सप्लाई शुरू होने पर पांच बिल्डिंग, जोगी नगर, तकिया पारा, गिरधारी नगर, ब्राम्हणपारा, खंडेलवाल कालोनी वार्ड के कुछ क्षेत्रों में लोगों को भरपूर पानी मिलेगा।
बैठक में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता एआर राहंगडाले, उपअभियंता राजेन्द्र ढाबाले, उप अभियंता भीमराव, उपअभियंता मोहित गुप्ता और मिशन अमृत एजेंसी के कपीश दीक्षित व अन्य मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal