Breaking News

शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य : कलेक्टर ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन के लिए किया जागरूक

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज डोंगरगांव विकासखंड के  गांव जंगलपुर और दीवानभेड़ी में पहुंचकर ग्रामवासियों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाने कहा। नागरिकों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है। 18 वर्ष से अधिक आयु के के सभी नागरिक टीका जरूर लगाएं। जिन लोगों ने टीका का पहला डोज लगा लिया है, वे निर्धारित समय में दूसरा डोज लगाएं।

इस दौरान उन्होंने मितानिनों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण महाभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क कर सभी पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर के समझाने पर ग्रामवासी टीकाकरण के लिए तैयार हुए और मेडिकल टीम ने उन्हें टीका लगाया। गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग फुलकुंवर ने टीका लगवा कर टीकाकरण की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!