
- मलमा डालकर नाली जाम करने पर प्लॉट मालिक पर लगाया जुर्माना
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगर निगम, दुर्ग की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सुबह 6 बजे से वार्ड 20 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने के कारण आयुक्त ने सफाई सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को दिए। वार्ड भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक न होने और कचरे का ढेर व मलबा न उठने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।
वार्ड 21 मुकुट नगर निवासी द्वारा नाली में मलमा डालने से नाली जाम होने की शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे ने 1000 रूपये का जुर्माना लगाया। प्लाट मालिक को चेतावनी दी गई कि दोबारा नाली और सड़कों पर मलमा न डालें। भ्रमण के दौरान पीएचयू शेखर वर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal