- एक मरीज की हुई है न्यूरोसर्जरी, हालत पहले से बेहतर, डॉक्टर्स लगातार कर रहे मॉनिटरिंग
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के पत्थलगांव में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। घायल 4 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया था, जिसमें 3 मरीजों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। एक मरीज के सिर में चोट आने पर उसका आपरेशन एक निजी अस्पताल में न्यूरो सर्जन द्वारा किया गया है और उसकी भी स्थिति पहले से बेहतर है। उचित देखरेख के लिए आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पत्थलगांव, जशपुर से सड़क दुर्घटना में घायल 4 मरीजों को 15 अक्टूबर को रात के समय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 4 मरीजो में साहनी राठिया को सिर में चोट आई है और करन सिंह को दाहिने पैर में चोट लगी है। राज कुमार को कंधे में चोट है। तीनो मरीजों का संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है और वर्तमान में इनकी स्थिति स्थिर है। चौथे मरीज जनता राम के सिर में अंदरूनी चोट पाये जाने पर न्यूरो सर्जन के द्वारा उपचार के लिये हायर सेंटर रिफर किया गया। सुबह 4 बजे उन्हें आपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आपरेशन किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal