द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजीव गांधी त्रिस्तरीय पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी राजकुमार किराडू दुर्ग में 17 अक्टूबर को त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर चर्चा करेंगे। किराडू रविवार को सुबह 11 बजे दुर्ग के सर्किट हाऊस आएंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव सुमित्रा धृतलहरे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों,जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यगण, ब्लॉक अध्यक्ष गण, नगरीय निकाय के निर्वाचित पार्षद गण, छाया पार्षद व पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, महिला कांग्रेस व कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal