
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज केलाबाड़ी वार्ड क्र.41 में जन जागरण पद यात्रा निकाली गई। शहर विधायक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू ,शहर काँग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दक्षिण ब्लॉक जन जागरण पदयात्रा के प्रभारी कौशल किशोर सिंह, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा की अगुवाई में पदयात्रा के दौरान केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। आम लोगों को बताया गया कि पेट्रोल -डीजल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, आसमान छूती महंगाई, हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार के झूठे वादे, निजीकरण व तीन काले कृषि कानून, किसानों की आय दुगुना करने के झूठे वादे मोदी सरकार ने किये।

पद यात्रा के दौरान विधायक अरुण वोरा सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे के निवास स्थान पहुंचे और शहर में चल रहे अभियान के बारे में चर्चा की। पदयात्रा में सेक्टर प्रभारी शिवाकांत तिवारी, वार्ड नंबर 41 के पार्षद हमीद खोखर, वार्ड 37 की पार्षद श्रद्धा सोनी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कन्या ढीमर, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव व जगमोहन ढीमर, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, निकिता मिलिंद ,मीना पॉल, रमीज़ रज़ा, शाहनवाज़ खान, रफीक खान, बंटी नवरंग, देवेन्द्र मारकंडे, कमलेश नगारची, जितेंद्र चंद्राकर, सोमू दादा, इक़बाल अली, अन्नू अंसारी, शेख नियाज़, साबिर अशरफी, डॉ. सदा बाहर शिल्पी, रेणु राजपूत, विद्या यादव, शबाना निशा रानी, छाया चौधरी, रवि मांडले, सतीश पांडेय, संजय नामदेव, के डी देवांगन, आरिफ रजा, आदिल चौहान, शेख वहीद चौहान, हाजी पीर मोहम्मद, मनीष यादव, ज़िला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण और वार्डवासियों ने पदयात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

पश्चिम ब्लाक कांग्रेस ने भी निकाली जन जागरण यात्रा

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा महंगाई के विरोध में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। वार्ड 56 बघेरा वार्ड में भ्रमण के साथ अभियान की शुरुआत की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार साहू व ब्लॉक प्रभारी रामकली यादव ने जन जागरण पदयात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव के समय जो लोक लुभावने वादे किए थे, आज उसकी पोल खुल चुकी है। 100 दिन में महंगाई कम करने की बात कह कर जनता को लुभाने वाली सरकार ने 8 वर्ष बाद भी महंगाई कम नहीं की। उलटे बढ़ा दी है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। मोदी सरकार की खोखली नीति को उजागर करने कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में सड़कों पर उतर गए हैं।
कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव, आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक सिंह राजपूत, शिशिर कांत कसार, पार्षद बृजलाल पटेल, जमुना साहू, विजयंत पटेल, नासिर खोखर,अनीस रजा, अविनाश यादव, ऐनु ठाकुर, अंकिता राजपूत, पिंकी राजपूत, सोनिया सिन्हा, रीना चौहान, उषा मानिकपुरी, भीमा चौहान, बृजमोहन तिवारी, भूमिका देशमुख, संतोषी देवांगन, वंदना देवांगन, किरण देशमुख, पिंकी ठाकुर, उषा मानिकपुरी, मदन चौहान, ललित ढीमर, दिनेश ढीमर, नरेश सोनी, बलदेव, शंकर वर्मा, अनिल देवांगन, लीला देवांगन, मोहन देशमुख, राज देवांगन, भगवान सिंह, जुगल पटेल सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal