Breaking News

बिजली बिल जमा न करने पर 579 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे : हफ्ते भर में 694 बकायादारों से 1 करोड़ 86 लाख रुपए की वसूली

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए वृहद पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर वृत्त (दुर्ग शहर, भिलाई पूर्व, भिलाई पश्चिम संभाग) के अंतर्गत एक सप्ताह में 694 निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 1 करोड़ 86 लाख रुपए की वसूली की गई। बकाया भुगतान न करने वाले 579 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गए।
वितरण कंपनी द्वारा बकाया राजस्व के लक्ष्य को हासिल करने निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ ‘‘मोर बिजली एप’’ व अन्य ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही है। बिल न पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली सप्लाई को काटने की कार्यवाही की जा रही है। जांच दलों द्वारा विद्यमान सर्विस कनेक्शनों में बायपास और हुकिंग कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ धारा 135 के तहत प्रकरण बना कर सख्त कार्यवाही भी की जा रही हैं।
शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा। सहायक और कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उपभोक्ताओं द्वारा बकाया भुगतान न करने पर उनके विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें, ताकि कनेक्शन काटने की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!