Breaking News

12 करोड़ से जीई रोड पर बिखरेगी दूधिया रौशनी : विधायक निधि से शहर में 14 स्थानों पर हाई मास्ट लगेंगे : क्रेडा लगाएगा 10 स्थानों पर सोलर लाइट

  • सार्वजनिक स्थलों में हाई मास्ट से अंधेरे से मिलेगी मुक्ति: वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर के कई प्रमुख स्थानों और चौक चौराहों पर प्रकाश की कमी की समस्या को देखते हुए वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत कराई है। वोरा की विधायक निधि से 14 स्थानों पर हाई मास्ट लगाई जाएगी। इस पर करीब 87 लाख रुपए खर्च होंगे। 50 लाख की लागत से 10 स्थानों पर सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा जीई रोड पर नेहरू नगर चौक से अंजोरा तक कुल 12 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए खर्च किये जाएंगे। वोरा ने जीई रोड सहित अन्य स्थानों पर हाई मास्ट व सोलर लाइट लगाने का काम तत्काल शुरू करने कहा है।

इंदिरा मार्केट, नयापारा, बैगा पारा, शंकर नगर, जेल तिराहा, पोटिया, बोरसी में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। गंज मंडी, शक्ति नगर, गौरव पथ, आयुर्वेदिक अस्पताल में सोलर लाइट लगाई जाएगी। शहर के अंदरूनी मार्गों में भी अंधेरा दूर करने के लिए विधायक वोरा की करोड़ों की निधि से धमधा रोड, जिला चिकित्सालय, नया एवं पुराना बस स्टैंड, चंडी मन्दिर और अग्रसेन चौक में प्रकाश व्यवस्था की गई है।

नवनिर्मित ठगड़ा बांध ओवरब्रिज के अलावा अब गंजपारा के आगे पुलगांव नाले पर बने ब्रिज और धमधा नाका स्थित राजीव सेतु में भी सौंदर्यीकरण करने रंगीन रोप लाइट लगाई जाएगी। वोरा ने कहा कि जनता को नए वर्ष में जगमग शहर की सौगात मिलेगी। शहर के मुख्य मार्ग सहित हर हिस्से में रौशनी होने से जनता को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। स्थल चयन के दौरान क्रेडा के जिला अधिकारी टीआर ध्रुव, उप अभियंता हरीश श्रीवास्तव, एमआईसी मेंबर शंकर ठाकुर, हेमेश्वरी निषाद, जयश्री जोशी, निर्मला साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!