Breaking News

धान खरीदी केन्द्रों में जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए : कोचियों, बिचौलियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई – कलेक्टर

  • जोनल अधिकारी धान खरीदी के साथ ही टीकाकरण का अभियान चलाकर निरीक्षण करें
  • कोरोना संक्रमण के नये वैरियंट ओमिक्रॉन से खतरे को देखते हुए सभी सावधानी बरतें
  • जिले में सेकेण्ड डोज के लिए 15 एवं 16 दिसम्बर को विशेष टीकाकरण महाअभियान
  • धान के बदले दूसरी फसल लेने के लिए किसानों को करें प्रेरित

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा है कि जिले में 55 हजार किसानों से लगभग 20 लाख क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। जिले के 25 प्रतिशत किसानों ने धान का विक्रय कर दिया है और धान उपार्जन केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था रही है। आगामी 10 दिनों में लगभग 25 प्रतिशत किसान अपने धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने धान का उठाव तेजी से करने के निर्देश दिए। जिस सोसायटी में जाम की स्थिति बन सकती है, उस पर नजर रखें और उठाव कराएं। इसकी मॉनिटरिंग करते रहें। किसी भी धान उपार्जन केन्द्र में जाम की स्थिति या अव्यवस्था नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों को सुविधा मिलनी चाहिए। कोचिया और बिचौलिए सक्रिय होने पर तत्काल कार्रवाई करें। धान खरीदी कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों में जिन जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, वे धान खरीदी के साथ ही टीकाकरण, आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों का अभियान चलाकर निरीक्षण करें। कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से खतरे को देखते हुए सभी सावधानी बरतें और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। किसी तरह की लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में सेकेण्ड डोज के लिए 15 व 16 दिसम्बर को विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिले में सेकेण्ड डोज के कव्हरेज को शत प्रतिशत करना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार को कार्यालय में रहेंगे और आम जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगे ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी मुख्यालय में रहेंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों से फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि किसान लाभान्वित हो सकें।

कलेक्टर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और निर्माण एजेंसी अपने कार्यों की गति बढ़ाएं। विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो क्रान्फेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम और विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!