Breaking News

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने तस्वीरों में भरे पृकृति के रंग : मानव श्रंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश

  • छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण का लिया संकल्प
  • चित्रकला प्रतियोगिता में ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप प्रदर्शित : पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा और हरी भरी धरती की तस्वीरें उकेरी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में स्कूली विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकालकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण के प्रति भागीदारी निभाई। ऊर्जा संरक्षण विषय पर ऊर्जा शिक्षा उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विश्व में ऊर्जा संरक्षण की जरूरत का संदेश देते चित्र उकेरे।

ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा और हरी-भरी धरती को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता भानु प्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा संकेत द्विवेदी, क्रेडा के अभियंता आयुष गार्डिया, नितेश बन्छोर, आदित्य बघेल, हेमराज बंजारे, जितेन्द्र निर्मलकर, राकेश साहू सहित क्रेडा के कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!